अंबेडकरनगर। पुलिस कार्यालय में बुधवार को पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने जनसुनवाई की। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें पुलिस अधीक्षक के सामने रखीं।
पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतों को सुनने के साथ संबंधित अधिकारियों से उनके प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए। फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता बरतने और आवश्यक कार्रवाई समय से पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।









