शामली में बिजली कर्मचारी की पीट पीट कर हत्या

शामली । उत्तर प्रदेश में शामली जिले के कोतवाली क्षेत्र में विद्युत विभाग के एक संविदा कर्मी की पीट पीट कर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि क्षेत्र के गांव बहावडी निवासी सुनील गांव लांक स्थित बिजलीघर पर संविदा कर्मचारी के रूप में काम करता था। शुक्रवार सुबह उसका शव ट्यूबवैल के निकट पड़ा मिला। पुलिस ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी।


परिजनों ने बताया कि सुनील को किसी ने फोन कर बहावडी व भिक्की माजरा रोड पर बुलाया था जिसके बाद सुनील घर से निकल गया था। पुलिस का कहना है कि संभवतः हत्या से पूर्व सुनील व हत्यारोपियों के बीच हाथापाई भी हुई क्योंकि सुनील की पेंसिल व गले की माला भी टूटी हुई मिली है, इसके बाद अज्ञात बदमाशों ने ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर फरार हो गए। पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच पडताल शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *