अंबेडकरनगर। भाजपा महिला मोर्चा ने जलालपुर में संगठन की मजबूती और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। रविवार को पांडेय कॉलोनी मोड़ स्थित भाजपा कैंप कार्यालय में महिला मोर्चा और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें बिहार के भभुआ विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक रिंकी रानी पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। बैठक में महिलाओं को बूथ स्तर तक संगठन से जोड़ने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने पर चर्चा हुई।
महिला मोर्चा की भूमिका और संगठन विस्तार पर चर्चा
बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रेनु प्रजापति ने की। अपने संबोधन में रिंकी रानी पांडेय ने कहा कि महिला मोर्चा भाजपा संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं की बूथ स्तर तक भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं को सुनना और उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराना संगठन का प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए।
तस्वीर भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि और मीडिया प्रभारी विकास निषाद ने मुख्य अतिथि रिंकी रानी पांडेय को रामचंद्र की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। वहीं, महिला पदाधिकारियों ने जिला उपाध्यक्ष छाया पाठक, शिल्पी सिंह और दीपिका गुप्ता का स्वागत किया।









