सूरापुर पीएम श्री स्कूल में खुलेगा अंतरिक्ष की दुनिया का रास्ता

खगोल प्रयोगशाला का निरीक्षण- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने टेलिस्कोप समेत आधुनिक उपकरणों की परखी उपयोगिता, बच्चों को प्रयोग से विज्ञान समझाने पर जोर

अंबेडकरनगर। टांडा शिक्षा क्षेत्र के पीएम श्री विद्यालय सूरापुर में तैयार खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थानिगईयरसन टी ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रयोगशाला में उपलब्ध टेलिस्कोप समेत आधुनिक उपकरणों की जानकारी ली और विद्यार्थियों की पढ़ाई में इनके उपयोग की स्थिति परखी।

किताबी पढ़ाई से आगे प्रयोग पर जोर

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने शिक्षकों को प्रयोगशाला के संसाधनों का अधिकतम इस्तेमाल करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों को खगोल विज्ञान केवल किताबों तक सीमित न रहे, बल्कि प्रयोग और अवलोकन के जरिए समझाया जाए।

खगोलीय घटनाओं पर होंगी विशेष कक्षाएं

प्रधानाचार्य को निर्देश दिए गए कि विद्यार्थियों के लिए नियमित रूप से खगोल विज्ञान की विशेष कक्षाएं कराई जाएं। इन कक्षाओं में टेलिस्कोप और अन्य आधुनिक उपकरणों की मदद से खगोलीय घटनाओं और अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी दी जाए। प्रयोगात्मक शिक्षण के जरिए बच्चों में वैज्ञानिक जिज्ञासा और तार्किक सोच विकसित करने पर भी जोर दिया गया।

बच्चों से पढ़ाई पर की सीधी बातचीत

निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों को नियमित विद्यालय आने, मेहनत करने और बेहतर शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

बच्चों के साथ बैठकर खाया मध्याह्न भोजन

विद्यालय भ्रमण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया। उन्होंने स्वयं भोजन की गुणवत्ता परखी और विद्यार्थियों से उसके स्वाद व गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button