मध्य प्रदेश के इंदौर में स्वाइन फ्लू से एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सरोज नागर के रूप में हुई है। मेडिकल जांच में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, महिला को कोई दूसरी बीमारी नहीं थी।
MP में इस सीजन की पहली मौत
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसे मध्य प्रदेश में इस सीजन में स्वाइन फ्लू से हुई पहली मौत बताया जा रहा है।
दिल्ली में आज होगी स्थिति की समीक्षा
दिल्ली में H1N1 के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार को राजधानी में स्वाइन फ्लू की स्थिति की समीक्षा करेंगे। बैठक में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
अस्पतालों की तैयारियों पर होगी चर्चा
बैठक में H1N1 के मौजूदा हालात, अस्पतालों की तैयारियों, जांच और इलाज की सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी। साथ ही संक्रमण को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर भी चर्चा होगी।
मिजोरम में 5 आरोपी गिरफ्तार
मिजोरम के मामित जिले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग असम से अफ्रीकन स्वाइन फ्लू से संक्रमित 45 सुअर लेकर आए थे। इन सुअरों को आइजॉल ले जाया जा रहा था।









