- सोना ₹8,257 महंगा हुआ
- 10 ग्राम सोना ₹1.61 लाख पर
- चांदी ₹12,788 बढ़ी
- चांदी ₹2.47 लाख किलो हुई
नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में इस हफ्ते भी तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 8,257 रुपए बढ़कर 1.61 लाख रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले 14 अगस्त को सोना 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था।
वहीं, चांदी की कीमत 2.34 लाख रुपए प्रति किलो से बढ़कर 2.47 लाख रुपए हो गई। इस तरह चांदी के भाव में एक हफ्ते में 12,788 रुपए की बढ़ोतरी हुई।
इस साल ₹28 हजार महंगा हुआ सोना
2026 में सोने की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच अब तक करीब 28 हजार रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए था, जो अब बढ़कर 1.61 लाख रुपए हो गया है।
चांदी भी ₹2.47 लाख पर पहुंची
चांदी भी इस साल महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए थी, जो अब बढ़कर 2.47 लाख रुपए हो गई है।
जनवरी में बना था ऑलटाइम हाई
सोने और चांदी दोनों ने इस साल जनवरी में रिकॉर्ड स्तर छुआ था। 29 जनवरी को सोने की कीमत 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 3.86 लाख रुपए प्रति किलो के ऑलटाइम हाई पर पहुंची थी।









