नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप

वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म

अंबेडकरनगर। महरुआ क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का नहाते समय आपत्तिजनक वीडियो बनाने, उसे वायरल करने की धमकी देने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने धरमपुर निवासी विकास सिंह उर्फ राकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

घर में अकेली थी किशोरी

पीड़िता के मुताबिक, 10 मार्च 2023 को वह घर में नहा रही थी। उस समय उसका छोटा भाई खेलने गया था और मां गांव में थीं। आरोप है कि इसी दौरान विकास सिंह उर्फ राकेश घर में चुपके से घुस आया और नहाते समय उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।

किशोरी के अनुसार, अगले दिन आरोपी ने वीडियो बनाए जाने की जानकारी दी। उसने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद तीसरे दिन घर में किसी के नहीं होने पर आरोपी उसे एकांत स्थान पर ले गया और दुष्कर्म किया।

धमकी देकर बार-बार शोषण का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने और उसकी मां व भाई को जान से मारने की धमकी देता रहा। इसी दबाव में उसने कई बार दुष्कर्म किया।

वीडियो हटाने के बहाने बुलाया

पीड़िता के अनुसार, आठ अगस्त 2026 को आरोपी ने वीडियो डिलीट करने की बात कहकर उसे बुलाया। वहां उसे पानी पीने के लिए दिया गया। पानी पीने के बाद उसे चक्कर आने लगा और वह बेहोश हो गई।

पीड़िता का आरोप है कि होश आने पर वह आरोपी के कब्जे में थी। करीब एक सप्ताह तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद वह किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button