
अंबेडकरनगर। बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या से जूझने वाले अकबरपुर शहर के लिए नाला और सड़क निर्माण की योजना आगे बढ़ी है। नगर पालिका परिषद की कार्ययोजना को शासन से 112.95 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है। पहली किस्त के रूप में 50 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। अब टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण शुरू कराने की तैयारी है।
इन रास्तों पर बनेगा नाला, बदलेगी जल निकासी की व्यवस्था
नगर पालिका की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत नाला निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था। योजना में पार्क रोड से इकबाल खां के मकान-मस्जिद तक नाला बनाया जाएगा।
इसके अलावा मुन्नीलाल गौतम के घर से राकेश यादव के घर तक और रामअशीष के घर से रंजीत यादव के मकान तक नाला निर्माण प्रस्तावित है। एक अन्य स्थान पर भी नाला बनाया जाएगा।
नगर पालिका के मुताबिक इन कार्यों से संबंधित क्षेत्रों में पानी की निकासी बेहतर करने में मदद मिलेगी। बारिश के दौरान जलभराव की समस्या कम करने के लिए नाला निर्माण को प्राथमिकता दी गई है।
नाले के साथ सीसी रोड भी बनेगी
कार्ययोजना में नाला निर्माण के साथ सीसी रोड का निर्माण भी शामिल है। इससे संबंधित मार्गों पर आवागमन बेहतर करने का लक्ष्य है। सड़क निर्माण होने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/jalalpur-police-youth-assault-allegation/#google_vignette
50 लाख आए, अब टेंडर की बारी
शासन से स्वीकृत 112.95 लाख रुपये के सापेक्ष पहली किस्त के रूप में 50 लाख रुपये नगर पालिका को मिल चुके हैं। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।









