दिल्ली में 21 साल की मॉडल की घर में घुसकर हत्या

तिलक नगर में वारदात, जिम ट्रेनर इमरान पर हत्या का आरोप; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

दिल्ली। तिलक नगर इलाके में बुधवार शाम 21 साल की मॉडल मुस्कान की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय युवती के परिजन बाहर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान जिम ट्रेनर इमरान घर पहुंचा और युवती पर चाकू से हमला कर दिया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

CCTV फुटेज में आरोपी के भागने का दावा

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फुटेज में आरोपी वारदात के बाद भागता नजर आ रहा है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी युवती के घर तक कैसे पहुंचा और हत्या के बाद किस रास्ते से फरार हुआ।

दोस्त का आरोप- काफी समय से परेशान कर रहा था

मृतका के दोस्त ने बताया कि मुस्कान स्टूडेंट थी और पार्ट टाइम मॉडलिंग करती थी। उसके मुताबिक, बुधवार शाम करीब 7 बजे मुस्कान की बहन ने फोन कर घटना की जानकारी दी।

दोस्त ने आरोप लगाया कि इमरान मुस्कान को काफी समय से परेशान कर रहा था। वह उसका पीछा करता था और शादी के लिए दबाव बना रहा था। मुस्कान उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस आरोपी और मृतका के बीच संबंधों के साथ-साथ वारदात के कारणों की भी जांच कर रही है। CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button