क्विक-कॉमर्स ऐप्स पर चीनी खरीदने की सीमा, 5 किलो तक ही ऑर्डर

त्योहारी सीजन से पहले सप्लाई घटने और कीमत बढ़ने के बाद ब्लिंकिट-जेप्टो समेत कई रिटेलर्स ने लगाई कैपिंग

देश में त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले चीनी की कीमतों में तेजी के बाद रिटेलर्स ने इसकी खरीद पर सीमा तय करनी शुरू कर दी है। ब्लिंकिट और जेप्टो जैसे क्विक-कॉमर्स ऐप्स पर अब ग्राहक एक बार में करीब 2 से 5 किलो तक ही चीनी खरीद सकेंगे।

उपभोक्ता मामले विभाग के मुताबिक, 26 अगस्त को देश में चीनी की औसत खुदरा कीमत 65.05 रुपये प्रति किलो पहुंच गई। 26 जुलाई को यही कीमत 48 रुपये प्रति किलो थी। यानी एक महीने में चीनी के दाम करीब 35.5 फीसदी बढ़ गए।

डीमार्ट और रिलायंस रिटेल ने भी लगाई सीमा

ऑफलाइन बाजार में डीमार्ट और रिलायंस रिटेल जैसे बड़े सुपरमार्केट्स ने भी प्रति ग्राहक 2 से 3 किलो चीनी खरीदने की सीमा तय की है।

चीनी के प्रमुख ब्रांड्स के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, रिटेलर्स की ओर से यह कदम जमाखोरी रोकने और सभी ग्राहकों के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

त्योहारी सीजन से पहले सप्लाई पर नजर

त्योहारी सीजन में चीनी की मांग बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में सप्लाई में कमी और कीमतों में तेजी को देखते हुए रिटेलर्स खरीद की मात्रा सीमित कर रहे हैं। फिलहाल बाजार में चीनी की उपलब्धता और कीमतों पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button