अंबेडकरनगर। गाजी फाउंडेशन के अध्यक्ष मुराद अली ने एक जरूरतमंद बच्ची के लिए 46वीं बार रक्तदान किया। बच्ची को पहले भी दो यूनिट रक्त उपलब्ध कराया गया था। अब दोबारा रक्त की जरूरत पड़ने पर मुराद अली ने स्वयं रक्तदान किया।
बच्ची जिंदगी और मौत से जूझ रही थी। उसकी स्थिति को देखते हुए तत्काल रक्त की आवश्यकता थी। जानकारी मिलने के बाद मुराद अली ने खुद रक्तदान किया और बच्ची के लिए रक्त उपलब्ध कराया।
मुराद अली ने कहा
“बच्ची को पहले भी दो यूनिट ब्लड दिया गया था। आज फिर उसे ब्लड की जरूरत पड़ी तो मैंने स्वयं रक्तदान किया। यह मेरा 46वां रक्तदान है।”
46वीं बार रक्तदान
मुराद अली लंबे समय से रक्तदान करते आ रहे हैं। इस बार उन्होंने जरूरतमंद बच्ची के लिए स्वयं रक्तदान कर अपने 46वें रक्तदान का आंकड़ा पूरा किया।









