रंगभेद से निपटने के लिए ईसीबी ने की 12 सूत्रीय कार्य योजना की शुरुआत

लंदन। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने रंगभेद से निपटने और क्रिकेट के सभी स्तरों पर समावेश और विविधता को बढ़ावा देने के लिए 12-सूत्रीय कार्य योजना की शुरुआत की है। अन्य संगठनों के साथ ईसीबी, मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी), प्रोफेशनल क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) और काउंटी क्लबों द्वारा संयुक्त रूप से विकसित इस न्यायसंगत, विविधता और समावेश (ईडीआई) कार्य योजना के तहत अन्य महत्वपूर्ण मामलों के साथ-साथ ड्रेसिंग रूम कल्चर और यहां सभी के लिए स्वागत योग्य वातावरण बनाने पर जोर दिया जाएगा। समझा जाता है कि कार्य योजना का उद्देश्य पूरे मैच के दौरान रिपोर्टिंग और जांच करने तथा शिकायतों, आरोपों और अन्य विवादित मसलों पर जवाबदेही और खिलाड़ियों और कोचों सहित क्रिकेट से जुड़े सभी कर्मचारियों, वॉलंटियर्स, मनोरंजक क्लब के अधिकारियों, अंपायरों और निदेशकों के प्रशिक्षण के लिए मानकीकृत दृष्टिकोण को अपनाना है।

इसके अलावा पेशेवर टीमों में दक्षिण एशियाई, अश्वेत और कम विशेषाधिकार प्राप्त युवाओं की प्रगति में सहायता करने के प्रयास किए जाएंगे। वहीं 2022 सीजन से पहले सभी प्रयासों की पूर्ण पैमाने पर समीक्षा भी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि रंगभेद का शिकार हुए इंग्लैंड के पूर्व काउंटी क्रिकेटर अजीम रफीक द्वारा संसदीय समिति के सामने दी गई गवाही के तुरंत बाद ईसीबी ने यह कदम उठाया है। उन्होंने समिति को बताया था कि यॉर्कशायर काउंटी क्लब में रंगभेद के कारण उनका करियर खत्म हो गया।

Related Posts

डेमियन मार्टिन मेनिन्जाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती

ब्रिस्बेन। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को मस्तिष्क झिल्ली में सूजन (मेनिन्जाइटिस) के कारण ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में वे इंड्यूस्ड कोमा में हैं…

Continue reading
मेलबर्न टेस्ट से स्टार्क और इंग्लिश पेसर्स को ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा

बुधवार को जारी ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को मेलबर्न में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट से फायदा मिला। मुख्य बिंदु: जोश टंग का फायदा गस…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *