नोरा फतेही पर ₹3 करोड़ की मानहानि का मुकदमा

एविएशन कंपनी ने लगाए गंभीर आरोप- कंपनी ने कमेंट्स से साख को नुकसान का दावा किया

एक एविएशन कंपनी ने बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही के खिलाफ ₹3 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा की सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों से उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। कंपनी ने इन टिप्पणियों को ‘अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना’ बताया है।

चार्टर्ड प्लेन को बताया था ‘टॉय’

ड्यून्स एविएशन की ओर से गांधीनगर कोर्ट में दायर मुकदमे के मुताबिक, नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चार्टर्ड प्लेन से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने विमान को ‘छोटा’, ‘टॉय’ और ‘लेगो एयरप्लेन’ जैसे शब्दों से संबोधित किया था।

कंपनी का कहना है कि इन टिप्पणियों के कारण उसकी साख प्रभावित हुई। इसी आधार पर उसने नोरा से ₹3 करोड़ के हर्जाने की मांग की है।

सोशल मीडिया से कंटेंट हटाने की मांग

ड्यून्स एविएशन ने नोरा फतेही से सार्वजनिक रूप से सफाई देने की मांग की है। इसके साथ ही कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से विमान को लेकर किए गए सभी संबंधित बयान और कंटेंट हटाने की भी मांग की है।

मामले की सुनवाई सीनियर सिविल जज आर. अग्रवाल की अदालत में 25 सितंबर को होगी।

मुंबई-जयपुर उड़ान के दौरान बनाया था वीडियो

मुकदमे के अनुसार, नोरा ने पिछले साल दिसंबर में मुंबई से जयपुर की उड़ान के दौरान सेसना साइटेशन CJ2 विमान के अंदर वीडियो रिकॉर्ड किए थे। इन्हीं वीडियो में उन्होंने विमान को ‘छोटा’, ‘टॉय’ और ‘लेगो हवाई जहाज’ कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button