अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप

पिता-भाई गिरफ्तार; हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश

अहमदाबाद। शहर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 साल की सोफिया की हत्या के आरोप में उसके पिता मोहम्मद फारूक और भाई मोहम्मद हाबिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों को शक था कि सोफिया का किसी युवक के साथ रिश्ता है। इसी शक के चलते दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रची।

सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या का आरोप

पुलिस के अनुसार, साजिश के तहत सोफिया के सिर पर हथौड़े से हमला किया गया। इसके बाद हत्या को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की गई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 12 अगस्त की रात सोफिया अपने भाई हाबिल के साथ बाइक से जा रही थी, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों के घायल होने की बात कही गई थी। सोफिया की बाद में मौत हो गई। शुरुआत में ट्रैफिक पुलिस ने इसे सड़क दुर्घटना मानकर जांच शुरू की थी।

CCTV और घटनास्थल की जांच से खुला राज

जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को हाबिल के बयान में कई विरोधाभास मिले। जिस जगह हादसा होने की बात कही गई थी, वहां पुलिस को दुर्घटना से जुड़े कोई सबूत नहीं मिले।

CCTV फुटेज की जांच में भी उस स्थान पर कोई दूसरा वाहन दिखाई नहीं दिया। इसके बाद पुलिस ने हाबिल से दोबारा पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में हत्या की साजिश का खुलासा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button