- अरुण गोविल को दिया सम्मान और श्रेय
- जल्द रिलीज होगा फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर
- नितेश तिवारी की फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह
नई दिल्ली। निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज से पहले राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में ‘प्रथम संकल्प’ नामक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फिल्म की टीम शामिल हुई और फिल्म से जुड़ी कई बातें साझा की गईं।
कार्यक्रम के दौरान भगवान राम की भूमिका निभा रहे अभिनेता रणबीर कपूर ने इस किरदार को अपने करियर का बेहद खास अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि भगवान राम का चरित्र निभाना उनके लिए सम्मान की बात है।
रणबीर कपूर ने इस मौके पर रामानंद सागर की लोकप्रिय टीवी श्रृंखला ‘रामायण’ का भी जिक्र किया। उन्होंने भगवान राम की भूमिका को अमर बनाने वाले अभिनेता अरुण गोविल की सराहना करते हुए उन्हें इस किरदार की प्रेरणा बताया और उनके योगदान को सम्मान दिया।
फिल्म का टीजर पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। अब मेकर्स जल्द ही इसका ट्रेलर रिलीज करने की तैयारी में हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।









