व्यवसायी राजू सरदार का निधन, व्यापारी वर्ग में शोक

टीवीएस एजेंसी के व्यवसायी कृपाल सिंह रानू के बड़े भाई का लखनऊ में निधन

  • लंबे समय से कैंसर का चल रहा था उपचार
  • मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान निधन
  • अकबरपुर और टांडा के व्यापारियों में शोक
  • लखनऊ आवास से होगी अंतिम संस्कार की प्रक्रिया

अंबेडकरनगर। टीवीएस एजेंसी के प्रतिष्ठित व्यवसायी कृपाल सिंह रानू के बड़े भाई राजू सरदार (50) का रविवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उपचार के दौरान उनकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल में उनका निधन हो गया। राजू सरदार के निधन की सूचना मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। अकबरपुर और टांडा के व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर दुख जताया। परिचितों के बीच उनके निधन की खबर दिनभर चर्चा में रही। परिजनों के अनुसार, पार्थिव शरीर को लखनऊ स्थित आवास पर रखा गया है। यहीं से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। निधन की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिचित और शुभचिंतक परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। राजू सरदार के निधन से परिवार में भी शोक का माहौल है। व्यापारियों और परिचितों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/ambedkarnagar-patal-parivartan-employees/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button