अंबेडकरनगर। भीटी तहसील क्षेत्र के रसूलपुर गांव में पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही जमीन पर कथित अवैध कब्जे के प्रयास को रोकने की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, कुछ लोग पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप है कि विवादित भूमि पर नया मोहारा खोलकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि दबंगई के बल पर जमीन पर निर्माण कराने की कोशिश की जा रही है।
प्रार्थना पत्र में अवैध निर्माण को तत्काल रुकवाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है। पीड़ित ने यह भी आशंका जताई है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
फिलहाल मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक कार्रवाई सामने नहीं आई है। पीड़ित को प्रशासनिक निर्णय का इंतजार है।









