रक्तदान में गाजी फाउंडेशन का दबदबा, जिले में पहला स्थान

सर्वे में सक्रिय संस्थाओं के बीच मिली पहली पायदान, 6,019 यूनिट रक्त निःशुल्क उपलब्ध कराने का आंकड़ा

अंबेडकरनगर। जरूरतमंद मरीजों तक रक्त पहुंचाने के अभियान में गाजी फाउंडेशन ने जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है। रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय संस्थाओं को लेकर हुए सर्वे में फाउंडेशन को प्रथम स्थान मिला है। फाउंडेशन से जुड़े आंकड़ों के अनुसार अब तक 6,019 यूनिट रक्त जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जा चुका है।

फाउंडेशन की इस पहल में अध्यक्ष मुराद अली की भूमिका प्रमुख रही है। उनकी अगुवाई में रक्तदान शिविरों के आयोजन के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की व्यवस्था कराने का काम लगातार किया जा रहा है। युवाओं को रक्तदान से जोड़ने और जरूरत के समय रक्त उपलब्ध कराने के लिए फाउंडेशन की टीम सक्रिय रहती है।

मुराद अली की अगुवाई में लगातार बढ़ा रक्तदान अभियान

रक्तदान अभियान को आगे बढ़ाने में मुराद अली के प्रयासों की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। उन्होंने युवाओं और रक्तदाताओं को अभियान से जोड़ने पर जोर दिया। सोशल मीडिया और स्थानीय संपर्क के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों तक रक्त पहुंचाने की पहल भी की जाती है।

फाउंडेशन के अनुसार 6,019 यूनिट रक्त अब तक जरूरतमंदों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जा चुका है। सर्वे में प्रथम स्थान मिलने के बाद फाउंडेशन से जुड़े लोगों ने इसे रक्तदाताओं, युवाओं और सहयोगियों की भागीदारी का परिणाम बताया।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/ambedkar-politics-shyam-sundar-verma/’

मुराद अली ने रक्तदान अभियान में सहयोग करने वाले युवाओं, रक्तदाताओं और अन्य सहयोगियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button