हिस्ट्रीशीटर के भीड़ के बीच रहने से बिगड़ा माहौल

अंबेडकरनगर में भीड़ के बीच स्पीच देता रहा AIMIM नेता इरफान पठान

अंबेडकरनगर। 10 जून को अंबेडकरनगर के टांडा में माहौल बिगड़ने की वजह पुलिस की बड़ी चूक भी मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि टांडा में सबसे विवादित रहने वाले AIMIM नेता इरफान पठान बवाल के दौरान पुलिस के इर्द-गिर्द घूमता रहा। सूत्र बताते हैं कि फयाज के बाद इरफान की भूमिका ने अच्छे खासे माहौल को हिंसा में बदल डाला। ये भी बताया जा रहा है कि पुलिस ने ही भीड़ को समझाने के लिए इरफान को आगे किया था, जिसने वर्षों बाद टांडा के अमन चैन में खलल डाल दी।

जुमे की नमाज के 30 मिनट बाद अचानक फेल हो गई पुलिस
पुलिस टांडा व अन्य इलाकों में जुमे की नमाज के बाद कुछ न हो इसके लिए मुस्लिम धर्मगुरुओं से लेकर अपने इंटेलिजेंस विभाग को बराबर ब्रीफ कर रही थी। कई बार बैठकों का दौरा चला, ब्रीफिंग हुई, लेकिन पुलिस पूरी तरीके से फेल हो गई। टांडा के तलवापार इलाके में मुस्लिम समुदाय के युवकों ने जमकर बवाल काटा और पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिससे माहौल बिगड़ गया। पुलिसकर्मियों ने लाठियां भांजकर उपद्रवियों को खदेड़ा। मामले में 26 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button