महारानी की जन्मदिन सम्मान सूची में वॉर्न, लैनिंग ने बनायी जगह

कैनबेरा। ऑस्ट्रेलिया के महान दिवंगत क्रिकेटर शेन वॉर्न और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मेग लैनिंग को क्रिकेट में उनके योगदान के लिये महारानी की जन्मदिन सम्मान सूची 2022 में शामिल किया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा कि वॉर्न को क्रिकेट और समाज में उनके योगदान के लिये मरणोपरांत ‘ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ (एओ) नियुक्त किया गया है।

लैनिंग को महिला क्रिकेट में महत्वपूर्ण योगदान के लिये ‘मेंबर ऑफ जनरल डिवीज़न’ की उपाधि दी गयी है। तीन बार के बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार विजेता, ने अप्रैल में न्यूजीलैंड में एकदिवसीय विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई, जिसमें उन्होंने 2014, 2018 और 2020 में तीन टी 20 विश्व कप जीत दर्ज कीं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकले ने कहा, “महारानी की जन्मदिन सम्मान सूची हमें अपने समुदाय में कुछ अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण योगदानकर्ताओं को पहचानने और धन्यवाद देने का अवसर प्रदान करती है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट समुदाय के लोगों सहित उन सभी को बधाई देता है जिन्हें महारानी की सम्मान सूची 2022 में शामिल किया गया है।”

Related Posts

डेमियन मार्टिन मेनिन्जाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती

ब्रिस्बेन। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को मस्तिष्क झिल्ली में सूजन (मेनिन्जाइटिस) के कारण ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में वे इंड्यूस्ड कोमा में हैं…

Continue reading
मेलबर्न टेस्ट से स्टार्क और इंग्लिश पेसर्स को ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा

बुधवार को जारी ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को मेलबर्न में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट से फायदा मिला। मुख्य बिंदु: जोश टंग का फायदा गस…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *