माइक्रोसॉफ्ट का 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर

एक साल तक की सैलरी मिलेगी- AI और सिस्टम पर बढ़ते खर्च के बीच कर्मचारियों की संख्या घटाने की तैयारी, भारत समेत चार देशों में लागू होगी योजना

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों के लिए नौकरी छोड़ने की पेशकश की है। कंपनी इसके बदले कर्मचारियों को उनके ग्रेड के अनुसार एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात कह रही है। इस योजना के तहत पात्र कर्मचारियों को स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने का विकल्प मिलेगा। हालांकि, कितने कर्मचारियों को वास्तव में यह ऑफर दिया जाएगा, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है।

भारत समेत चार देशों में लागू होगी योजना

कंपनी की यह योजना भारत, अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में लेवल 70 या उससे नीचे के पदों पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए लाई गई है। माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, पात्र कर्मचारियों को ईमेल के जरिए जानकारी दी जाएगी। उन्हें इस प्रस्ताव पर फैसला लेने के लिए 1 दिसंबर तक का समय दिया गया है।

AI और सिस्टम पर खर्च घटाने की तैयारी

कंपनी AI और सिस्टम के विकास पर हुए खर्च की भरपाई करने के लिए कर्मचारियों की संख्या कम करने की दिशा में कदम उठा रही है। माइक्रोसॉफ्ट में कुल करीब 2.23 लाख कर्मचारी हैं, जिनमें लगभग 23 हजार भारत में काम करते हैं। ऐसे में इस योजना का असर कंपनी के कर्मचारियों पर पड़ सकता है।

पहले भी हुई थी छंटनी

माइक्रोसॉफ्ट ने मई और जुलाई 2025 में करीब 15 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। इसके बाद जुलाई 2026 में भी कंपनी ने लगभग 4,800 पद खत्म किए। दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, इन तीन दौर की कार्रवाई में करीब 20 हजार नौकरियों पर असर पड़ा। अब नई योजना के जरिए कंपनी कर्मचारियों को स्वैच्छिक रूप से नौकरी छोड़ने का विकल्प दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button