एमबीबीएस में भी मिला था स्वर्ण पदक
श्रिया ने पुडुचेरी स्थित जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (जेआईपीएमईआर) से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। यहां उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके अलावा वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की अंतर-संस्थान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता रह चुकी हैं।
12वीं में यूपी में प्राप्त किए थे सर्वाधिक अंक
श्रिया ने स्कूली शिक्षा के दौरान भी बेहतर प्रदर्शन किया था। वर्ष 2020 में सीबीएसई की 12वीं की विज्ञान वर्ग की परीक्षा में उन्होंने उत्तर प्रदेश में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए थे। अब मेडिकल पीजी प्रवेश परीक्षा में AIR-8 हासिल कर उन्होंने अपनी उपलब्धियों में एक और मुकाम जोड़ा है।
परिवार में भी चिकित्सा शिक्षा से जुड़ाव
श्रिया के चाचा डॉ. मुकेश राना महामाया राजकीय एलोपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय, अंबेडकरनगर में औषधि विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष हैं। उनकी छोटी बहन लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। श्रिया की सफलता पर परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है।









