छठ पर्व से पहले जागा पालिका प्रशासन, शिवाला घाट पर शुरू हुई सफाई

टूटी सीढ़ियों, गंदगी और अंधेरे को लेकर उठे थे सवाल, स्थानीय लोगों ने व्यवस्था सुधारने की उठाई थी मांग

जलालपुर (अंबेडकरनगर)। छठ महापर्व नजदीक आते ही तमसा नदी किनारे स्थित शिवाला घाट की साफ-सफाई शुरू हो गई है। शुक्रवार को नगर पालिका के कर्मचारियों ने घाट परिसर में सफाई का काम शुरू कराया। इससे पहले घाट की बदहाल व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई थी।

शिवाला घाट पर कई सीढ़ियां टूटी हुई हैं। परिसर में जगह-जगह गंदगी और प्रकाश व्यवस्था की कमी भी बनी हुई थी। छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इन समस्याओं को दूर कराने की मांग उठाई गई थी। भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि और मीडिया प्रभारी विकास निषाद ने पालिका प्रशासन से समय रहते घाट की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की थी। शुक्रवार को सफाई शुरू होने के बाद अब घाट की अन्य व्यवस्थाओं को ठीक कराने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button