तमसा घाट से हटाया कूड़ा, दीप जलाकर लिया स्वच्छता का संकल्प

अकबरपुर में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ का शुभारंभ, शिवाला घाट और पंडा टोला में चला सफाई अभियान

अंबेडकरनगर। नगर पालिका परिषद अकबरपुर की ओर से गुरुवार को ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत शिवाला घाट और पंडा टोला में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। तमसा नदी के किनारे जमा कूड़ा और खरपतवार हटाया गया।

नगर पालिका कर्मचारियों, सफाई मित्रों और स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर घाट परिसर की सफाई की। सफाई के बाद घाट पर दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

अभियान में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजमणि वर्मा, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ. हनुमान प्रसाद और बाबा राम शब्द यादव, सभासद जय नारायण समेत नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : https://www.tamsasanket.com/ambedkar-nagar-medical-college-vishwakarma-puja/
अधिशासी अधिकारी ने कहा कि स्वच्छता अभियान में नागरिकों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने की अपील की।

इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रखी गई है। नगर पालिका की ओर से अभियान के तहत स्वच्छता गतिविधियां आगे भी संचालित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button