किशोरी को बरामद कर पुलिस ने आरोपी युवक को भेजा जेल

सम्मनपुर थाना क्षेत्र का मामला, सुल्तानपुर तुलसीपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी; परिजनों को सौंपी गई किशोरी

अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र से किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को भी सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का सतरही गांव निवासी अमित से परिचय था। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। आरोप है कि इसी दौरान अमित किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी के घर से लापता होने पर परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने सुल्तानपुर तुलसीपुर पुलिया के पास घेराबंदी की। यहां से आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने किशोरी को भी बरामद कर लिया।

न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया है। किशोरी को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धीरज कुशवाहा, महिला उपनिरीक्षक अल्का श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश गिरी और सुनील कुमार मिश्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button