कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर चौहड़ा घाट पहुंचीं एसपी

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

  • आलापुर थाना क्षेत्र के घाट का किया निरीक्षण
  • पुलिसकर्मियों को भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने के निर्देश

अंबेडकरनगर। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने आलापुर थाना क्षेत्र के चौहड़ा घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और यातायात की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और स्नान के दौरान भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भीड़ और यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर
एसपी ने घाट पर श्रद्धालुओं की आवाजाही और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि स्नान के दौरान व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी स्थिति में लापरवाही न बरतें। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button