सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट

चांदी 1.43 लाख रुपये किलो पर पहुंची

  • चांदी 9,103 रुपये और सोना 3,653 रुपये सस्ता हुआ; अपने ऑलटाइम हाई से सोना करीब 32% और चांदी 63% नीचे

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का भाव 9,103 रुपये टूटकर 1.43 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गया है। यह पिछले 13 महीनों में चांदी का सबसे निचला स्तर बताया जा रहा है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में भी 3,653 रुपये की गिरावट आई है। इसके बाद सोना 1.21 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, सोना अपने ऑलटाइम हाई 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से करीब 32% नीचे आ चुका है। वहीं, चांदी भी 3.80 लाख रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर से करीब 63% सस्ती हो गई है।

सोने की कीमतों में गिरावट के तीन बड़े कारण

1. अमेरिकी डॉलर की मजबूती

अमेरिकी डॉलर मजबूत होने से दूसरे देशों के खरीदारों के लिए सोना महंगा हो जाता है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग प्रभावित होती है और कीमतों पर दबाव पड़ता है।

2. ब्याज दरों का असर

अमेरिका में ब्याज दरें ऊंची रहने पर निवेशकों को बॉन्ड और बैंक डिपॉजिट जैसे विकल्पों में बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद रहती है। ऐसे में कुछ निवेशक सोने से पैसा निकालकर इन विकल्पों में निवेश करने लगते हैं। इससे सोने की मांग घट सकती है।

3. बड़े निवेशकों की मुनाफावसूली

जब सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच जाती हैं, तो बड़े निवेशक मुनाफा कमाने के लिए अपनी हिस्सेदारी बेचने लगते हैं। बाजार में बिकवाली बढ़ने से कीमतों में गिरावट आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button