अमेरिका भारत-चीन समेत 16 देशों पर बढ़ा सकता है टैरिफ

इसी हफ्ते आ सकती है जांच रिपोर्ट- अमेरिकी कंपनियों को नुकसान पहुंचाने के लिए सरकारी मदद से सस्ता सामान बेचने का आरोप; नई टैरिफ दरें अभी तय नहीं

वॉशिंगटन। अमेरिका भारत, चीन समेत 16 देशों से आयात होने वाले सामान पर टैरिफ बढ़ा सकता है। अमेरिकी प्रशासन इसी हफ्ते इस संबंध में जांच के नतीजे जारी कर सकता है। आरोप है कि ये देश सरकारी मदद के जरिए जरूरत से ज्यादा सामान का उत्पादन कर रहे हैं और उसे कम कीमत पर अमेरिकी बाजार में बेच रहे हैं। इससे अमेरिका की घरेलू कंपनियों को नुकसान पहुंच रहा है।

अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर 11 मार्च से चल रही जांच के नतीजे जारी कर सकते हैं। यह जांच अमेरिका के 1974 के व्यापार कानून के तहत की जा रही है।

जांच के आधार पर लग सकता है अतिरिक्त टैरिफ
जांच रिपोर्ट में यदि अमेरिकी प्रशासन को दूसरे देशों की व्यापार नीतियों से घरेलू उद्योगों को नुकसान पहुंचने के सबूत मिलते हैं, तो वह संबंधित देशों के सामान पर अतिरिक्त टैरिफ लगा सकता है। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि किन उत्पादों पर कितना शुल्क बढ़ाया जाएगा। नई टैरिफ दरें भी अभी तय नहीं हुई हैं।

16 अर्थव्यवस्थाएं अमेरिकी जांच के दायरे में
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने 11 मार्च 2026 को 1974 के ट्रेड एक्ट की धारा 301 के तहत यह जांच शुरू की थी। इसमें भारत और चीन के अलावा यूरोपीय संघ, जापान, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, ताइवान, थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया, कंबोडिया, बांग्लादेश, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड और नॉर्वे शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button