अम्बेडकरनगर। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के कायमजोत (उतरेथू) निवासी लकी वर्मा को मिशन योगी अगेन सीएम उत्तर प्रदेश में जिला महामंत्री और जिला सदस्यता प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन की घोषणा के बाद गुरुवार को उतरेथू स्थित शिव-हनुमान मंदिर परिसर में युवाओं ने स्वागत कर बधाई दी।
प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति पर हुई नियुक्ति
संगठन के जिला अध्यक्ष आचार्य मंटू तिवारी के प्रस्ताव, अवध प्रांत अध्यक्ष सुशील सिंह के अनुमोदन और प्रदेश संयोजक स्वामी ओमप्रकाश की संस्तुति पर प्रदेश विस्तारक सुखराज वर्मा ने लकी वर्मा के मनोनयन की घोषणा की।
हर विधानसभा में दो हजार युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य
स्वागत समारोह में लकी वर्मा ने कहा कि संगठन की ओर से मिली जिम्मेदारी के तहत अगले एक महीने में जिले की प्रत्येक विधानसभा में दो-दो हजार युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने युवाओं और छात्रों से सामाजिक एकजुटता बनाए रखने, अनुशासन अपनाने और नशे से दूर रहने की अपील की।
युवाओं को संगठन से जोड़ने पर रहेगा जोर
लकी वर्मा ने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र और समाज के हित में लगाएं। लक्ष्य हासिल करने के लिए समय का सदुपयोग और उद्देश्य के प्रति समर्पण जरूरी है। उन्होंने संगठन की जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक निभाने और सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने की बात कही।









