- कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने लगाया हरिशंकरी का पौधा, बोले- जीवन के लिए जरूरी हैं वृक्ष
- हरियाली की ओर अंबेडकरनगर की बड़ी पहल, एक दिन में 24 लाख से ज्यादा पौधों से सजा जिला
अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत रविवार को ‘एक पेड़ मां के नाम-3.0’ अभियान को गति मिली। भीटी विकासखंड के लोहझरा गांव में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने हरिशंकरी का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम जिला वृक्षारोपण समिति और प्रभागीय वनाधिकारी के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
मंत्री ने समझाया वृक्षों का महत्व, संरक्षण पर दिया जोर
पौधारोपण के बाद मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने बताया कि पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण कर ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जो जीवन के लिए आवश्यक है। चिकित्सक होने के नाते उन्होंने वृक्षों के स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़े महत्व को भी बताया। उन्होंने लगाए गए पौधों की देखभाल पर जोर दिया।
36.92 लाख पौधों के लक्ष्य के साथ जिले में चला महाभियान
वृक्षारोपण महाभियान-2026 के तहत अंबेडकरनगर में 36 लाख 92 हजार 500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की प्रगति और निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर अभियान की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों के अनुसार, रविवार दोपहर एक बजे तक जिले में 24 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके थे।









