-
लोन लेकर खरीदी जानी थी ज़मीन, मगर ठगी का शिकार हुआ कर्मचारी
-
आरोपी ने थाने में किया था वापसी का वादा, अब तक नहीं लौटाया पैसा
-
आर्थिक तंगी से जूझ रहा पीड़ित, लोन की किश्तें काट रहीं आमदनी
भीटी। विकासखंड भीटी में तैनात सफाई कर्मचारी महत्तम देव निषाद के साथ ज़मीन खरीदने के नाम पर 6 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अयोध्या में ज़मीन लेने के लिए बड़ौदा यूपी बैंक से 10 लाख का लोन लिया था।
महत्तम का आरोप है कि जगदीश मौर्या ने जमीन दिलाने का झांसा देकर नवंबर 2023 में पांच लाख आरटीजीएस और एक लाख नकद ले लिए। जब पैसे वापस मांगे गए तो आरोपी ने भीटी थाने में 10 फरवरी 2025 तक पैसा लौटाने का लिखित वादा किया, लेकिन अब तक कोई रकम नहीं लौटाई गई।
पीड़ित की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। लोन की किस्तें कट रही हैं, और ठगी गई राशि का अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।








