सलमान खान का इमोशनल पोस्ट वायरल, फैंस बोले- सही फैसला

  • सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर साझा किया भावुक संदेश
  • दुखद घटना के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर
  • फैंस ने सलमान के फैसले को बताया ‘सम्मानजनक कदम’

मुंबई – जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक के बाद एक बड़े फैसले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में सुपरस्टार सलमान खान ने भी अपना बहुप्रतीक्षित ‘यूके टूर’ स्थगित करने का एलान कर दिया है। सलमान ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी।

सलमान खान ने लिखा, “कश्मीर में हाल ही में हुई दुखद घटनाओं को ध्यान में रखते हुए और भारी मन से, हमने 4 और 5 मई को मैनचेस्टर और लंदन में होने वाले ‘द बॉलीवुड बिग वन शो यूके’ को स्थगित करने का कठिन निर्णय लिया है। हम समझते हैं कि हमारे फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन इस समय शो को स्थगित करना ही सही कदम है। हम किसी भी असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं और आपके समर्थन के लिए आभारी हैं। नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।”

कई सितारों ने पहले ही रद्द किए अपने कार्यक्रम

सलमान से पहले श्रेया घोषाल, बादशाह और अरिजीत सिंह जैसे बड़े कलाकार भी अपने अपकमिंग शोज रद्द कर चुके हैं। वहीं, आमिर खान ने भी हाल ही में फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होने से परहेज किया था।

फैंस ने सराहा सलमान का फैसला

सलमान खान के इस फैसले को सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, “सही फैसला लिया भाईजान।” वहीं, कई अन्य फैंस ने ‘टाइगर जिंदा है’ और फायर व हार्ट इमोजी के साथ सलमान के प्रति अपना प्यार जताया।

देशभर में आतंक के खिलाफ गुस्सा

पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। न सिर्फ आम जनता, बल्कि बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे भी इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट और अक्षय कुमार सहित कई कलाकारों ने आतंक के खिलाफ एकजुटता दिखाई है। पूरा देश इस समय आतंक के खिलाफ एक स्वर में खड़ा है।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading