लखनऊ। राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र में पान मसाला खिलाने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। नाराज व्यक्ति ने घर से चाकू लाकर युवक की गर्दन पर पीछे से वार कर दिया। गनीमत रही कि चाकू से गर्दन पर हल्का कट लगा और युवक की जान बच गई। घटना तेलीबाग के भीमटोला खरिका गांव की है।
पान मसाला खिलाने से किया था इनकार
जानकारी के मुताबिक, गांव की एक दुकान पर 50 वर्षीय किशन शर्मा पहले से खड़े थे। इसी दौरान वहां से बाइक से गुजर रहे 25 वर्षीय अमित से उन्होंने पान मसाला खिलाने को कहा। अमित ने बताया कि वह शादी में जा रहा है, इसलिए आज पान मसाला नहीं खिला पाएगा।
घर से चाकू लेकर आया आरोपी
अमित के मना करते ही किशन नाराज हो गया। वह दुकान से उठकर अपने घर चला गया। दूसरी ओर, अमित बाइक स्टार्ट कर आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच किशन घर से चाकू लेकर लौट आया और पीछे से अमित की गर्दन पर वार कर दिया।
चाकू लगने से अमित की गर्दन पर हल्का कट आया। गनीमत रही कि वार गंभीर नहीं हुआ और उसकी जान बच गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।









