लखनऊ के भुहर पुल पर कार में अचानक आग

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के भुहर पुल पर देर रात एक कार में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली जा रही कार में आग लगते ही वह पूरी तरह लपटों की चपेट में आ गई। ड्राइवर समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ले गए, लेकिन कार में रखा लैपटॉप और महत्वपूर्ण दस्तावेज पूरी तरह जल गए।

कार काकोरी के मोहम्मद फरमान अली की थी। उन्होंने बताया कि वे अपने गांव दशहरी से दिल्ली आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदने जा रहे थे। रात करीब 1:30 बजे जैसे ही कार भुहर पुल पर पहुंची, धुआं उठने लगा, तुरंत गाड़ी रोककर बाहर निकले।

फरमान के अनुसार, कुछ ही सेकंड में शॉर्ट सर्किट के कारण कार आग के गोले में बदल गई। सूचना मिलने पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि लखनऊ में हाल के दिनों में चलती कारों और दोपहिया वाहनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। नियमित सर्विसिंग, वायरिंग की जांच और समय पर सुरक्षा उपाय अपनाकर ऐसे हादसों से बचा जा सकता है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *