लखनऊ में बैटरी चार्जिंग दुकान में भीषण आग, दुकान मालिक का भांजा झुलसा

गुडंबा थाना क्षेत्र के कुर्सी रोड पर देर रात आग लगी

आग में बैटरियों में धमाके, इलाके में अफरा-तफरी

लगभग 30 बैटरियां और 30 चार्जर जलकर नष्ट

लखनऊ। गुडंबा थाना क्षेत्र के कुर्सी रोड स्थित बैटरी चार्जिंग दुकान में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। आग लगते ही चार्जर और बैटरियों में लगातार धमाके होते रहे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही इंदिरानगर फायर स्टेशन से एफएसएसओ इंदिरानगर दो यूनिटों के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएसओ चौक और बीकेटी से भी एक-एक फायर यूनिट रवाना की गई। चारों यूनिटों ने तुरंत हौज पाइप बिछाकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

आग लोअर ग्राउंड फ्लोर पर संचालित एस.आर चार्जिंग प्वाइंट में लगी थी। रासायनिक सामग्री के कारण धमाके होते रहे, लेकिन फायर टीम ने लगातार पानी डालकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

आग में लगभग 30 बैटरियां और 30 चार्जर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। दुकान मालिक संजय ने बताया कि उनका भांजा रितेश रावत (20) दुकान में मौजूद था और उसके हाथ व पीठ झुलस गए। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *