लखनऊ के कैसरबाग बस स्टैंड के पास गैराज में भीषण आग

आग लगते ही उठीं 30 फीट तक ऊंची लपटें

दमकल और पुलिस ने डेढ़ घंटे में काबू पाया

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

लखनऊ। लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र के कैसरबाग बस स्टैंड के पास स्थित एक गैराज में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग के दौरान लगातार तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं।

आग लगते ही करीब 30 फीट तक लपटें उठीं, जिससे आसपास के लोग सहम गए। सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की तीन गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग की वजह से गैराज में रखा सामान और वाहन जलकर खाक हो गए। गैराज में वाहनों की सर्विसिंग के कारण मोबिलऑयल, इंजन ऑयल और पुराने तेल के डिब्बे रखे गए थे, जिससे आग तेज़ी से भड़की और धमाके होने लगे।

आग की ऊंची लपटें आसपास की दुकानों तक पहुंच गईं। आसपास के लोग और दुकानदार मौके पर आए और अग्निशमनकर्मियों की मदद करते हुए आग पर पानी डालकर काबू पाने में सहयोग किया। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *