“पत्रकार हितों की मजबूत आवाज़”

प्रेस क्लब में बृजेंद्र वीर सिंह बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 137 वोटों से दर्ज की बड़ी जीत

  • संगठनात्मक सक्रियता और भरोसे का मिला जनादेश, पत्रकारों ने जताया विश्वास

अम्बेडकरनगर। प्रेस क्लब अंबेडकरनगर के चुनाव में बृजेंद्र वीर सिंह ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 137 वोट प्राप्त कर निर्णायक जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम को पत्रकारों के बीच उनके लंबे समय से सक्रिय संगठनात्मक योगदान और संवाद आधारित कार्यशैली का परिणाम माना जा रहा है।

“मजबूत समर्थन के साथ नेतृत्व में नई भूमिका”

चुनाव में सबसे अधिक वोट प्राप्त कर बृजेंद्र वीर सिंह ने उपाध्यक्ष पद पर मजबूत जनादेश हासिल किया। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी निरंतर भागीदारी और पत्रकारों के बीच संवाद बनाए रखने की भूमिका को इस परिणाम का प्रमुख आधार माना जा रहा है।

“प्रेस क्लब को सक्रिय मंच बनाने का संकल्प”

नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेंद्र वीर सिंह ने कहा कि प्रेस क्लब को एक सक्रिय और नियमित रूप से खुलने वाला मंच बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए संगठन को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि किसी भी सदस्य को अपनी समस्या के समाधान के लिए भटकना न पड़े।

“पत्रकार हितों पर फोकस, संवाद और सहयोग को प्राथमिकता”

उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब का उद्देश्य केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पत्रकारों के हितों और सुरक्षा का मजबूत मंच है। आपसी सहयोग, संवाद और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

“सभी पत्रकारों और प्रत्याशियों के प्रति आभार”

बृजेंद्र वीर सिंह ने चुनाव प्रक्रिया में शामिल सभी पत्रकारों, प्रत्याशियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने तमसा संकेत समूह के संपादक हेमंत कृष्णा, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष सर्वजीत त्रिपाठी, अमर उजाला ब्यूरो चीफ प्रमन श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार अनूप सिंह, अरुणेश प्रताप सिंह, डॉ. अनिल उपाध्याय]प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्य रविंद्र सिंह सहित सभी पत्रकार साथियों का धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button