मेरठ में महिला दरोगा का कार सवार कपल से विवाद

मेरठ। रविवार शाम आबूलेन मार्केट में एक महिला दरोगा ने अपनी वर्दी का फायदा उठाते हुए कार में बैठे कपल के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी अलीगढ़ ने महिला दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए।

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार शाम 7 बजे हुई थी, लेकिन वीडियो सोमवार शाम सामने आया। जांच में पता चला कि महिला दरोगा रचना राठी अलीगढ़ के महुआ थाने में तैनात हैं। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मामले की जानकारी अलीगढ़ एसएसपी को भेजी, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि दरोगा सरकारी काम का बहाना बनाकर दोस्तों के साथ शॉपिंग के लिए मेरठ गई थीं। मार्केट में उनकी कार जाम में फंस गई थी और सामने एक अन्य कार खड़ी थी। यह देखकर दरोगा भड़क गई और पहले गाड़ी में बैठकर गालियां दीं, फिर उतरकर कार सवार कपल के साथ अभद्रता और मारपीट की।

उल्लेखनीय है कि महिला दरोगा की आई-20 कार पर पहले से 14 चालान थे, जिनकी कुल राशि 43,782 रुपए है।

एसएसपी ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *