अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी मूलचंद्र गौड़ की बाइक बुधवार को मुख्य डाकघर के बाहर से चोरी हो गई। पीड़ित ने मामले में पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
मूलचंद्र के अनुसार, उन्होंने अपनी बाइक मुख्य डाकघर के बाहर खड़ी की थी। इसके बाद किसी काम से अंदर चले गए। कुछ समय बाद वापस लौटे तो बाइक मौके से गायब थी। आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन बाइक का पता नहीं चला।
पीड़ित के मुताबिक चोरी हुई मोटरसाइकिल का नंबर UP45 M 4442 है। घटना 16 सितंबर को दोपहर करीब 1:30 से 2 बजे के बीच बताई गई है।
पीड़ित ने अकबरपुर पुलिस चौकी में प्रार्थना पत्र देकर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने और मोटरसाइकिल बरामद कराने की मांग की है।









