प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने परखी योजनाओं की रफ्तार

सड़क से स्वास्थ्य और हर घर जल तक दिए सख्त निर्देश

अंबेडकरनगर। विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा में अंबेडकरनगर की स्थिति बेहतर सामने आई। राजस्व एवं विकास कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर है। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विभागवार योजनाओं की प्रगति परखी।

बैठक में आंकड़ों के आधार पर योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए। अधूरे कार्यों को तय समय में पूरा कराने और जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण करने पर भी जोर दिया गया।

चौथे स्थान पर जिला, अफसरों को मिला बधाई संदेश
जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने बैठक में बताया कि राजस्व और विकास कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में अंबेडकरनगर प्रदेश में चौथे स्थान पर है। जिले की स्थिति पर प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और संबंधित अधिकारियों को बधाई दी।

उन्होंने अधिकारियों से बेहतर प्रदर्शन को जारी रखने और जिले को अग्रणी स्थान पर बनाए रखने के लिए लगातार काम करने को कहा।

सोलर रूफटॉप में लक्ष्य से आगे निकला जिला
यूपीनेडा की समीक्षा में सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन की प्रगति सामने आई। चालू वित्तीय वर्ष में मासिक लक्ष्य 546 था। इसके मुकाबले अब तक 689 इंस्टॉलेशन हो चुके हैं। यह लक्ष्य का 119 प्रतिशत है।

एकीकृत बागवानी विकास मिशन में 3,279 आवेदन आए हैं। इनमें 517 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। इस योजना में जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है।

ड्रॉप मोर क्रॉप माइक्रो इरिगेशन योजना के तहत प्राप्त सभी 22 आवेदनों को भी स्वीकृति मिल चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button