तिरंगे के रंग में रंगा कटेहरी, हर घर तिरंगा अभियान में निकली यात्रा

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा, घर-घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान

अंबेडकरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कटेहरी मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विद्यालय परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की।
कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के कटेहरी मंडल में आयोजित तिरंगा यात्रा में सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. राना रणधीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, ब्लॉक प्रमुख मौसम वर्मा, मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह और पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरजीत मौर्य समेत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लेकर लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों का प्रतीक है। लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर अभियान की वेबसाइट पर साझा करने की अपील की गई।
इस दौरान अभिमन्यु अग्रहरि, सोनू अग्रहरि, प्रदीप सिंह, मंडल प्रभारी बाबा रामशब्द यादव, विजय सिंह, विकास सिंह, कपिलदेव तिवारी समेत शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल पदाधिकारी और विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। विद्यालय परिवार के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
‘तिरंगा केवल ध्वज नहीं, देश की एकता का प्रतीक’
भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. राना रणधीर सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की पहचान है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक परिवार को राष्ट्रीय ध्वज के माध्यम से देश की एकता और राष्ट्रभाव से जोड़ना है। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और अभियान में सहभागिता करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button