अंबेडकरनगर। त्योहारों के दौरान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिले में ग्रामीण स्तर पर जागरूकता अभियान तेज किया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों की समूह सखियां और सड़क सुरक्षा सखियां लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक करेंगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संयुक्त ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बैठक में पुलिस, परिवहन, आईसीडीएस और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारियों के साथ अभियान की रूपरेखा पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने और आमजन तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाने के निर्देश दिए।
हेलमेट और सीट बेल्ट पर रहेगा जोर
अधिकारियों ने बताया कि सात से 21 जुलाई 2026 तक चले 15 दिवसीय अभियान में महिला कर्मियों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाई थी। बैठक में इस अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की जानकारी भी दी गई।
आगामी पर्वों में दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी ने लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल, यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
विद्युत सखियों को मिले पहचान पत्र
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने एनआरएलएम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत









