दशहरे से पहले सड़कों की होगी पैच मरम्मत, तेज रफ्तार वाहनों पर चलेगा चालान

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम के निर्देश, स्कूली वाहनों की फिटनेस अनिवार्य रखने और प्रमुख मार्गों पर स्पीड लिमिट बोर्ड लगाने पर जोर

अंबेडकरनगर। दशहरे से पहले जिले की प्रमुख सड़कों को दुरुस्त कराने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर कई निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े अधिकारियों को प्रमुख मार्गों की पैच मरम्मत दशहरे से पहले पूरी कराने को कहा गया।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। जिलाधिकारी ने दुर्घटनाओं में और कमी लाने के लिए सड़क सुरक्षा से जुड़े उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

सम्हरिया चौराहे के ट्रैंगल्स का होगा सुंदरीकरण

जिलाधिकारी ने एनएचएआई को सम्हरिया चौराहे पर बने ट्रैंगल्स का सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क किनारे और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा से जुड़े इंतजाम दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया।

लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को दशहरे से पहले प्रमुख सड़कों की पैच मरम्मत पूरी करने के निर्देश दिए गए। त्योहार के दौरान यातायात बढ़ने को देखते हुए समय से काम पूरा करने पर विशेष जोर रहा।

स्कूली वाहनों की फिटनेस पर रहेगी नजर

स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर भी बैठक में निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने एआरटीओ को सभी स्कूली वाहनों की फिटनेस लगातार दुरुस्त रखने के लिए कहा।

जिला विद्यालय निरीक्षक को स्कूल परिवहन सुरक्षा समितियों का गठन कराने के निर्देश दिए गए। आगामी बैठक से पहले कम से कम पांच विद्यालयों में पांच महिला परिचालकों की नियुक्ति सुनिश्चित कराने को कहा गया।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/tanda-heroin-supply-network-investigation/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button