पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने की जनसुनवाई

  • पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने जनसुनवाई में सुनीं जनसमस्याएं
  • फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया
  • संबंधित थानाध्यक्षों को निष्पक्ष व शीघ्र निस्तारण के निर्देश

अम्बेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना गया। प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशीलता के साथ मामले की तह तक जाना और न्यायोचित समाधान का आश्वासन दिया।जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों पर तत्परता दिखाते हुए संबंधित थानाध्यक्षों एवं शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रकरणों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए पुलिस तंत्र को संवेदनशील और उत्तरदायी बने रहना होगा।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान ही पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी शिकायतें लंबित हैं, उनकी समयबद्ध समीक्षा कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। फरियादियों को विश्वास दिलाते हुए श्री कुमार ने कहा कि जनपद पुलिस पीड़ितों के साथ है और हर संभव मदद के लिए तत्पर है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading