भाजपा की नई जिला टीम तैयार

34 चेहरों के साथ 2027 की चुनावी जमीन मजबूत करने की तैयारी

अंबेडकरनगर। भाजपा ने अंबेडकरनगर में नई जिला कार्यसमिति घोषित कर दी है। 34 सदस्यीय टीम में संगठन के अनुभवी चेहरों के साथ युवाओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। जिला संगठन की नई तस्वीर सामने आने के साथ अब निगाह इस बात पर है कि यह टीम 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को बूथ स्तर तक कितनी मजबूती देती है।

नई कार्यसमिति में मनोज मिश्रा, डॉ. राना रणधीर सिंह, सुमन पाण्डेय, अमरेन्द्रकान्त सिंह, पंकज वर्मा, विकास मोदनवाल, शुभम अग्रहरी और विवेक मौर्य को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बाबा राम शब्द यादव, विमलेन्द्र प्रताप सिंह ‘मोनू’ और विनोद कुमार को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है।

संगठन की कमान में आठ जिला मंत्री

जिला संगठन में कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए आठ जिला मंत्रियों की नियुक्ति की गई है। इनमें विनय पाण्डेय, शिवपूजन राजभर, आकाश वर्मा, अंजू पाण्डेय, अभिषेक निषाद, अखण्ड प्रताप वर्मा, उमाशंकर शुक्ला और जय सिंह शामिल हैं।

वित्तीय व्यवस्था के लिए राजकुमार सेठ को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सागर संगवानी और रामसूरत वर्मा सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।

नई टीम में संगठन के साथ पार्टी के डिजिटल तंत्र को भी अलग से जिम्मेदारी दी गई है। मनीष मिश्रा जिला आईटी संयोजक होंगे, जबकि सुधांशु ओझा और अंकित अग्रहरी सह-संयोजक बनाए गए हैं।

सोशल मीडिया और मीडिया टीम भी तय

डिजिटल प्रचार के लिए शाश्वत मिश्रा को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। आकाश कुमार और अरुण राजभर सह-संयोजक की जिम्मेदारी संभालेंगे।

पार्टी की मीडिया गतिविधियों की जिम्मेदारी बाल्मीकि उपाध्याय को जिला मीडिया संयोजक के रूप में दी गई है। अमित सिंह और गिरीश वर्मा मीडिया सह-संयोजक होंगे।

जिला कार्यालय की जिम्मेदारी संतोष सिंह ‘बब्लू’ को कार्यालय मंत्री के रूप में दी गई है। धीरेन्द्र प्रताप सिंह और निखिल जायसवाल कार्यालय सह-मंत्री बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button