नहीं रहे पत्रकारिता के ‘पितामह’ डॉ. भूपेंद्र वीर सिंह गर्गवंशी

निडर लेखनी और बेबाक अंदाज के लिए याद किए जाएंगे गर्गवंशी

75 वर्ष की उम्र में जौनपुर में इलाज के दौरान निधन, चार दशक से अधिक समय तक पत्रकारिता में रहे सक्रिय

अंबेडकरनगर। जिले की पत्रकारिता के वरिष्ठ हस्ताक्षर और पत्रकारिता के पितामह कहे जाने वाले डॉ. भूपेंद्र वीर सिंह गर्गवंशी का शनिवार सुबह जौनपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार शनिवार शाम टांडा के महादेवा घाट पर किया गया।

अकबरपुर के गांधीनगर निवासी डॉ. गर्गवंशी मूल रूप से बेवाना थाना क्षेत्र के अहलादे गांव के रहने वाले थे। उनकी पत्नी डॉ. तारा सिंह कटेहरी क्षेत्र के एक निजी महाविद्यालय में प्राचार्या हैं। इकलौते पुत्र सोमेंद्र वीर सिंह बेवाना के कन्हैया विभूति स्मारक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं। भाई बृजेंद्र वीर सिंह प्रेस क्लब अंबेडकरनगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। भतीजे सत्यम सिंह अमर उजाला के जिला स्तरीय संवाददाता हैं। प्रेस क्लब अंबेडकरनगर के अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, सर्वजीत त्रिपाठी, प्रमन श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. हनुमान प्रताप सिंह, अनूप सिंह, अरुणेश प्रताप सिंह, अखिलेश तिवारी, वेद पाठक, पंकज शुक्ला, ज्ञानप्रकाश पाठक, संजय मौर्य, रामशक्ल यादव, रणविजय यादव, सुधीर श्रीवास्तव, कमर हसनैन और सावन मिश्रा समेत अन्य पत्रकारों ने भी शोक जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button