कांवड़ यात्रा के लिए अंबेडकरनगर पुलिस का मेगा प्लान

2 सुपर जोन में बांटा जिला; 78 सेक्टर संभालेंगे सुरक्षा

  • 179 शिव मंदिरों से लेकर सरयू घाट तक निगरानी का घेरा, 399 कांवड़ समितियों और डीजे संचालकों को दिए गए निर्देश

अंबेडकरनगर। सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर अंबेडकरनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। श्रद्धालुओं की भीड़ और यात्रा मार्गों की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे जिले को दो सुपर जोन, आठ जोन और 78 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था तैयार की गई है। हर सेक्टर में दारोगा और पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई से होगी। इसी के साथ कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाएगी। अयोध्या स्थित सरयू नदी से जल लेकर श्रद्धालु जिले के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कांवड़ मार्गों, नदी घाटों और प्रमुख धार्मिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा का पूरा खाका तैयार किया है।

कांवड़ मार्गों पर पुलिस की पैनी नजर, समितियों के साथ हुई बैठक

कांवड़ यात्रा को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस ने जिले की 399 कांवड़ समितियों और डीजे संचालकों के साथ बैठक की। इसमें ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग को लेकर निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा कांवड़ मार्गों पर स्थित मांस-मछली की दुकानों और ढाबों का भी निरीक्षण किया गया। संबंधित लोगों को यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

शिवालय, घाट और मेला स्थल सुरक्षा घेरे में

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिले के 179 शिव मंदिरों, 37 नदी घाटों, 15 मेला स्थलों और 53 शोभायात्राओं के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button