अम्बेडकरनगर। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना-2026 के तहत जिले की ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। जुलाई माह में अब तक जिले की 35 ग्राम पंचायतों ने पुरस्कार के लिए आवेदन किया है। आवेदन प्रक्रिया अभी चल रही है, ऐसे में आवेदनों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
जिला प्रशासन ने पात्र ग्राम पंचायतों को तय समय सीमा के भीतर पंचायत राज विभाग के पोर्टल पर आवेदन करने के निर्देश दिए हैं। अब तक प्राप्त आवेदनों में बसखारी विकासखंड की ग्राम पंचायतें सबसे आगे हैं। यहां से आठ आवेदन प्राप्त हुए हैं।
कटेहरी, अकबरपुर और भियांव से आए पांच-पांच आवेदन
विकासखंडवार आंकड़ों के अनुसार कटेहरी, अकबरपुर और भियांव विकासखंड से पांच-पांच ग्राम पंचायतों ने आवेदन किया है। वहीं जलालपुर से चार, रामनगर से तीन, टांडा और भीटी से दो-दो तथा जहांगीरगंज से एक ग्राम पंचायत का आवेदन प्राप्त हुआ है।
जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र पांडेय ने बताया कि ग्राम पंचायतें 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के लिए पंचायतों को 100 अंकों की प्रश्नावली भरनी होगी। इसके साथ ही विकास कार्यों, उपलब्धियों और नवाचारों से जुड़े दस्तावेज भी पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
दस्तावेज सत्यापन के बाद होगा मूल्यांकन
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्राम पंचायतों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद जिला स्तरीय समिति पंचायतों के कार्यों का मूल्यांकन करेगी। चयनित पंचायतों के प्रस्ताव राज्य स्तर पर भेजे जाएंगे। अंतिम चयन के बाद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
पुरस्कार राशि से इन कार्यों को मिल सकता है बढ़ावा









