कलम की संसद में महासंग्राम आज

अम्बेडकरनगर। प्रेस क्लब अंबेडकरनगर की नई प्रबंधकारिणी के गठन के लिए रविवार को मतदान होगा। जिले के पत्रकार अपने मताधिकार का प्रयोग कर संगठन की नई टीम चुनेंगे। चुनाव को लेकर शनिवार देर शाम तक प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज रखा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य सहित कुल 22 पदों के लिए मतदान कराया जाएगा, जबकि ऑडिटर पद पर फखरे आलम खान पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं।
चुनाव संचालन समिति के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। इसके बाद अपराह्न 3 बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतदान को लेकर पत्रकारों में पूरे दिन उत्साह का माहौल रहा। विभिन्न पदों के प्रत्याशी अंतिम समय तक अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे रहे।
अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला बना आकर्षण का केंद्र
चुनाव का सबसे बड़ा मुकाबला अध्यक्ष पद पर माना जा रहा है। इस पद पर शैलेन्द्र तिवारी, काजिम हुसैन फैजी और कार्तिकेय द्विवेदी आमने-सामने हैं। तीनों प्रत्याशियों ने मतदान से पहले व्यापक जनसंपर्क किया। ऐसे में अध्यक्ष पद का परिणाम सबसे अधिक चर्चा में बना हुआ है।
महासचिव पद पर बदले चुनावी समीकरण
महासचिव पद का मुकाबला अंतिम समय में और दिलचस्प हो गया है। इस पद के लिए अहमद मेंहदी और वेद प्रकाश पाठक मैदान में हैं। पहले इस पद पर प्रवीण उपाध्याय और अजय कुमार उपाध्याय भी प्रत्याशी थे, लेकिन दोनों ने अपना समर्थन वेद प्रकाश पाठक को दे दिया। इसके बाद महासचिव पद का चुनाव सीधे मुकाबले में बदल गया है और इस घटनाक्रम ने पूरे चुनावी माहौल को नई दिशा दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button