विद्यालयों से सड़कों तक गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश

नुक्कड़ नाटक और प्रतियोगिताओं से बढ़ी जागरूकता

  • जिला प्रशासन और आईआईटी मद्रास के सहयोग से चला अभियान, 21 जुलाई को लोहिया भवन में होगा समापन समारोह

अम्बेडकरनगर। जिला प्रशासन और आईआईटी मद्रास के सहयोग से संचालित सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता, शपथ ग्रहण और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में सुरक्षित सड़क व्यवहार की आदत विकसित करना और सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।

अभियान के तहत जिले के कई प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। डीएवी इंटर कॉलेज टांडा के विद्यार्थियों ने जुबेर चौराहा, तक्षशिला एकेडमी लोरपुर ताजन ने शहजादपुर फाटक तिराहा, रेडिएंट सेंट्रल चिल्ड्रेन एकेडमी जलालपुर ने रामलीला मैदान और न्यू लाइट नर्सरी स्कूल सिकंदरपुर ने लोरपुर चौराहे पर प्रस्तुति दी।

इसी तरह ग्लोबल विजडम स्कूल अकबरपुर के विद्यार्थियों ने शिव बाबा धाम, डालमिस एनटीपीसी स्कूल टांडा ने एनटीपीसी प्लांट गेट, रजत पब्लिक स्कूल सैदपुर ने सर्विस रोड ताराबुद्द मार्ग, आरपीआरएन पब्लिक स्कूल रामपुर सकरवारी ने शिवरा नाली चौराहा, ब्रेनसीड इंटरनेशनल स्कूल टांडा ने मेडिकल कॉलेज सैदपुर के सामने, सेंट पॉल्स स्कूल अकबरपुर ने गांधी आश्रम ओवरब्रिज के नीचे और डिवाइन पब्लिक स्कूल ने पुलिस चौकी शहजादपुर पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने हेलमेट और सीट बेल्ट के नियमित उपयोग, यातायात नियमों के पालन और जिम्मेदार सड़क व्यवहार का संदेश दिया।

पोस्टर प्रतियोगिता और शपथ कार्यक्रम भी हुए आयोजित

अभियान के दौरान डीएवी अकादमी टांडा, डीएवी पब्लिक स्कूल टांडा, रेडिएंट सेंट्रल चिल्ड्रेन एकेडमी जलालपुर और न्यू लाइट नर्सरी स्कूल सिकंदरपुर सहित कई विद्यालयों में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा विषय पर पोस्टर बनाकर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button